Home राज्य डेरा की संपत्तियों को जब्त कर हो नुकसान की भरपाई: हाई कोर्ट

डेरा की संपत्तियों को जब्त कर हो नुकसान की भरपाई: हाई कोर्ट

0
SHARE

जाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को रेप का दोषी करार दिए जाने के बाद हुई हिंसा में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि हिंसा में हुई नुकसान की भरपाई डेरा की संपत्तियों को जब्त कर किया जाए।

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पंचकूला में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को अद्धसैनिक बलों की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। गौरतलब है कि शुक्रवार को दोपहर में सीबीआई की विशेष अदालत रेप मामले में राम रहीम को दोषी करार दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद हरियाणा-पंजाब में भारी हिंसा फैल गई। पंचकूला में राम रहीम के समर्थकों ने भारी आगजनी की। इस हिंसा 17 लोगों की मौत भी हुई है। डेरा सच्चा सौदा पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह आदेश दिया है। हिंसा की घटना के बाद हुई सुनवाई में कोर्ट ने यह आदेश दिया है।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद हुई भारी हिंसा में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। हरियाणा, पंजाब के बाद राजधानी दिल्ली में हिंसा होने की खबरें हैं।

इधर डेरा सच्चा सौदा ने राम रहीम पर आए फैसले के बाद बयान दिया है। डेरा ने अपने बयान में कहा, ‘राम रहीम के साथ अन्याय हुआ है। डेरा भलाई के लिए है। राम रहीम पर आए फैसले के खिलाफ हम ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। सभी समर्थकों से शांति की अपील की जा रही है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here