महिलाओं के नितंब का परफेक्ट साइज क्या होनी चाहिए, इस पर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है। लेकिन, प्लास्टिक सर्जनों द्वारा की गई स्टडी में इसकी परफेक्ट साइज तय कर दी गई है। डेली मेल की रिपोर्ट में स्टडी का हवाला देते हुए लिखा गया है कि कमर के मुकाबले नितंब की चौड़ाई 42.86 फीसदी ज्यादा होनी चाहिए। स्टडी में अमेरिका की पॉप स्टार बेयॉन्स नोल्ज कार्टर की साइज को परफेक्ट बताया गया है।
दरअसल यूएस में नितंब की साइज बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी काफी लोकप्रिय है, जिसे ‘बट फिट’ के नाम से जाना जाता है। 2014 और 2015 में वहां ऐसे मामलों में 20 फीसदी बढ़ोतरी हुई। लेकिन ऐकडेमिक्स ने इस बात को गौर किया महिलाओं की परफेक्ट नितंब साइज के लिए कोई स्पष्ट पैमाना नहीं है। इसलिए उनलोगों ने 27 वर्षीय वॉलंटियर मॉडल के फोटो लिए और कंप्यूटर पर उसका अलग-अलग साइज बनाई। इन बनाई हुईं अलग-अलग साइजों में से 35 राष्ट्रों के 450 सदस्यों और 583 प्लास्टिक सर्जनों के एक पैनल ने उस साइज को चुना जो उनको काफी आकर्षक लग रही थी।
इस दौरान प्राप्त लोगों की राय से पता चला कि सर्जनों या आम आदमियों में लिंग या देश के आधार पर साइज की प्राथमिकता को लेकर कोई फर्क नहीं था। इसके बाद स्टडी का नेतृत्व करने वाले टेक्निकल यूनिवर्सिटी म्यूनिख के पॉल हेडक्रुगर ने घोषणा किया कि महिलाओं का परफेक्ट नितंब कमर के मुकाबले 42.86 फीसदी ज्यादा चौड़ा होना चाहिए।


































