Home देश राहुल गांधी बोले, RSS की शाखा में शॉर्ट्स में देखी कोई महिला?

राहुल गांधी बोले, RSS की शाखा में शॉर्ट्स में देखी कोई महिला?

0
SHARE

वड़ोदरा

विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में सक्रिय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में राहुल ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) और बीजेपी को महिला विरोधी बताते हुए तंज कसा। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के बहाने भी सरकार पर कटाक्ष साधा। इससे पहले राहुल ने 2014 लोकसभा चुनाव में हार के लिए गलती स्वीकार करते हुए कहा कि बीजेपी की पिटाई ने उनकी आंखें खोल दीं।

राहुल ने कहा, ‘इनकी (BJP) की सोच है कि जब तक महिला चुप रहे, कुछ ना बोले तक तक ठीक है। जैसे ही महिला ने मुंह खोला उसको चुप कराओ। इनका मुख्य संगठन RSS है। कितनी महिलाएं हैं उसमें? कभी शाखा में महिलाओं को देखा है शॉर्ट्स में? मैंने तो नहीं देखा।’

‘चाइना मेड सेल्फी’
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आप सेल्फि का मजा ले रहे हैं, लेकिन इस फोन ने चीनी युवाओं को रोजगार दिया। यह मेड इन चाइना है क्योंकि मोदी जी का फोकस जॉब्स पर नहीं है।’

‘स्टार्ट अप इंडिया आइकन जय शाह’
राहुल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे का नाम लेकर स्टार्ट अप इंडिया योजना पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘क्या आपने स्टार्ट अप इंडिया सुना है? क्या आपने स्टार्ट अप इंडिया के आइकन जय शाह के बारे में सुना है? लेकिन भारत के चौकीदार इस पर चुप हैं। उन्हें ऐसी चीजों पर बोलना पसंद नहीं है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here