यह तस्वीर देख आप भी सोच रहे होंगे कि किसी मॉडल का फोटोशूट है लेकिन असल में यह लड़की कोई मॉडल नहीं है…न ही ऐक्ट्रेस। यह है इजरायल की सैनिक, जो इन दिनों इंटरनेट पर अपनी तस्वीरों को लेकर सनसनी बनी हुईं हैं।
इजरायली सोल्जर किम मेलिबोस्की इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। किम मेलिबोस्की अभी सिर्फ 22 साल की हैं। किम ने अपने दोस्तों के साथ, पाउट बनाते हुए और बेडरूम की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अधिकतर तस्वीरों में किम बिकीनी में बीच पर मस्ती करती दिख रही हैं। इजरायल में हर नागरिक के लिए सेना में काम करना जरूरी होता है।
लड़कों को 2 साल 8 महीने तो लड़कियों को 2 साल के लिए सेना में अपनी सेवाएं देनी होती हैं। बिकीनी और सनग्लास में किम किसी प्रफेशनल मॉडल से कम नहीं दिखती हैं। किम ने मिलिटरी यूनिफॉर्म में भी अपनी फोटो शेयर की है और इसमें भी वह कम हॉट नहीं दिख रहीं। इंस्टाग्राम पर कम को 20 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनकी हर तस्वीर पर सैकड़ों कमेंट्स मिल रहे हैं।


































