Home राज्य मप्र रक्षा बंधन पर जेल में पिता से मिलने पहुंचे बच्चों के चेहरे...

रक्षा बंधन पर जेल में पिता से मिलने पहुंचे बच्चों के चेहरे पर लगाई मोहर

0
SHARE

मध्य प्रदेश के भोपाल सेंट्रल जेल की रक्षाबंधन पर शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. जेलकर्मियों ने रक्षाबंधन पर पिता से मिलने जेल पहुंचे बच्चों के चेहरे पर ही मोहर लगा दी. इस अमानवीय मामले का खुलासा होने के बाद जेल मंत्री ने जांच कराने की बात कही है. दरअसल, जेल में कैदियों से मिलने के लिए पहुंचने वाले परिजनों या परिचितों के हाथ पर मोहर लगाई जाती है. यह पहचान के लिए लगाई जाती है, ताकि कोई कैदी भीड़ का फायदा उठाकर बाहर न निकल जाए.

सोमवार को रक्षाबंधन होने की वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी जेल में बंद अपने परिजनों से मिलने पहुंचे थे. जेलकर्मियों ने त्योहार के दिन पिता से मिलने आए बच्चों के हाथ के बजाए चेहरे पर ही मोहर लगा दी.

सेंट्रल जेल की करतूत सामने आने के बाद जेल मंत्री कुसुम महदेले ने मीडिया से कहा कि बच्चों के चेहरे पर मोहर नहीं लगाया जाना चाहिए थी. उन्होंने कहा, मामले की जांच कराई जाएगी और कोई दोषी होगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. बाल आयोग के अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र शर्मा ने कहा, मामला बेहद गंभीर है. इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

जेल मेन्युअल में प्रावधान नहीं
जेल में त्योहार के समय मुलाकातियों की भीड़ रहती है तो उन्हें भीतर जाने के लिए भेजने के पहले पहचान का चिन्ह लगाए जाने की परंपरा है। जो आमतौर पर हाथ पर लगाया जाता है। लेकिन इसका जेल मेन्युअल में कोई प्रावधान नहीं है और न ही चेहरे पर पहचान लगाने की परंपरा है।
– गाजीराम मीणा, एडीजी जेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here