Home राज्य त्रिपुरा में TMC के सभी 6 विधायक BJP में शामिल, कोविंद को...

त्रिपुरा में TMC के सभी 6 विधायक BJP में शामिल, कोविंद को दिया था वोट

0
SHARE

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सभी 6 विधायक सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कि इन विधायकों ने पिछले दिनों राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पार्टी व्हिप को दरकिनार करके एनडीए कैंडिडेट रामनाथ कोविंद को वोट दिया था। जबकि ममता की पार्टी ने मीरा कुमार को वोट देने का फरमान जारी किया था। विधायकों की नाफरमानी के बाद टीएमसी ने कहा था कि इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को टीएमसी के जो विधायक बीजेपी में शामिल हुए उनके नाम हैं- सुदीप रॉय बर्मन, आशीष केआर. साहा, दिबाचंद्र हरंगवाल, बिस्बवंधू सेन. प्रांजित सिंह रॉय और दिलीप सरकार।- इन विधायकों के साथ ही अनके करीब एक हजार समर्थक भी बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद से ही ये तय माना जा रहा था कि टीएमसी के विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। शनिवार को इन विधायकों ने नई दिल्ली में बीजेपी के नेशनल प्रेसिडेंट अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

प्रधान हुए प्रोग्राम में शामिल
सोमवार को अगरतला में इन विधायकों ने बीजेपी की मेंबरशिप ली। इस मौके पर यूनियन मिनिस्टर धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहे। प्रधान ने कहा कि अगले विधानसभा इलेक्शन में बीजेपी की यहां सरकार बनेगी। बता दें कि त्रिपुरा में 24 साल से लेफ्ट फ्रंट की सरकार है और टीएमसी को यहां लेफ्ट के लिए बड़ी सियासी चुनौती माना जा रहा था। हालांकि, टीएमसी अब 6 से 0 पर पहुंच गई है। कांग्रेस के बागी विधायक रतनलाल नाथ ने 17 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव में कोविंद को वोट दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- रतनलाल भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here