मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे युवक ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में सूइसाइड की इस घटना को रेकॉर्ड भी कर लिया। मृतक की पहचान योगेश प्रजापति के तौर पर हुई है, जो मजदूर का काम करता था और पिपारिया के इलाके में किराए के घर में रहता था। पुलिस ने बताया कि पत्नी के छोड़ कर चले जाने की वजह से वह डिप्रेशन में रहता था। पुलिस को उसकी मौत की जानकारी पड़ोसियों से मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस को योगेश घर की सीलिंग फैन से लटकता हुआ मिला। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। फोन को चेक करने पर पुलिस अधिकारियों को उसकी सुइसाइड का विडियो मिला, जिसे उसने संभवत: ऑटो रेकॉर्डिंग मोड पर रखकर बनाया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

































