Home बॉलीवुड 90 साल की उम्र तक करती रहूंगी ऐक्टिंग: आलिया भट्ट

90 साल की उम्र तक करती रहूंगी ऐक्टिंग: आलिया भट्ट

0
SHARE

आलिया भट्ट बॉलिवुड में ना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए चर्चित हैं बल्कि अपनी ऐक्टिंग से भी काफी नाम कमा चुकी हैं। हाल ही में एक फिल्म फेस्टिवल में जब आलिया से सवाल किया गया कि हम सलमान खान और शाहरुख खान के साथ वाली हिरोइनों को फिल्मों में क्यों नहीं देखते तो उनका जवाब था कि मैं तो अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव तक फिल्मों में काम करना चाहूंगी।

आलिया ने कहा, ‘मेरे अनुसार, अब ट्रेंड बदल रहा है और अब हिरोइनें फिल्मों में लंबे समय तक काम कर रही हैं।’ आलिया ने फिल्म राइटर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ऐसी कहानियां ही नहीं लिखते कि उनमें उम्रदराज हो रही हिरोइनों को उनकी उम्र के ऐक्टर्स जैसे सलमान, शाहरुख, आमिर और अक्षय कुमार के साथ कास्ट किया जा सके।

आलिया ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यह राइटर्स पर ज्यादा डिपेंड करता है। अगर वे शादीशुदा हिरोइनों के लिए फिल्म लिख रहे हैं तो उन्हें इसका ध्यान रखना चाहिए। मैं खुद ऐक्टिंग को लेकर पैशनेट हूं और चाहती हूं कि अगर मैं 90 साल की उम्र में भी फिल्में कर सकूं। मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसा कर पाऊंगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here