Home राज्य अन्य कुत्तों के लिए खुला होटल, स्विमिंग पूल-मसाज सहित कई सुविधाएं

कुत्तों के लिए खुला होटल, स्विमिंग पूल-मसाज सहित कई सुविधाएं

0
SHARE

कुत्ते पालतु जानवर के रूप में सर्वाधिक पसंद किए जाते हैं। वे इंसानों की तरह परिवार का अहम हिस्सा बन जाते हैं। ऐसे में उनकी सुख-सुविधाओं का भी विशेष ख्याल रखा जाता है। अब उनके लिए एक अनूठी पहल की गई है। दरअसल भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब विशेष रूप से कुत्तों के लिए होटल खोला गया है।

हरियाणा के गुरुग्राम में बने इसे होटल का नाम क्रिटेरटी है। इसमें एक रात का किराया लगभग साढ़े चार हजार रुपए है। लग्जरी सुइट में वेलवेट के बिछौने वाला बडा बेड, टीवी और एक प्राइवेट बाल्कनी है। छत पर स्विमिंग पूल है। आयुर्वेदिक तेल से मसाज के साथ स्पा भी दिया जाता है।

पूरे दिन पशु चिकित्सक रहता है। एक ऑपरेशन थिएटर है, जिसमें हर वक्त मेडिकल स्टाफ रहता है। प्ले रूम भी है। डॉग कैफे में पंसदीदा फूड आइटम परोसे जाते हैं। मैनू में चावल-चिकन, मफिन, पैनकेक और आईसक्रीम जैसी चीजें हैं। एल्कोहॉल रहित बीयर का भी इंतजाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here