Home राज्य बुरहान की बरसी कांग्रेस नेता सैफुद्दीन बोले, ‘बुरहान होते तो उनसे बात...

बुरहान की बरसी कांग्रेस नेता सैफुद्दीन बोले, ‘बुरहान होते तो उनसे बात करता’

0
SHARE

कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज़ ने हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी की बरसी से पहले बयान दिया है कि अगर वह सत्ता में होते तो बुरहान वानी को जिंदा रखते। कांग्रेस नेता सैफुद्दीन ने आगे कहा कि अगर हिज्बुल आतंकी बुरहान जिंदा होता तो वह उससे बात करते। सैफुद्दीन ने कहा, ‘अगर मैं पावर में होता तो बुरहान वानी को मरने नहीं देता। मैं उससे संवाद स्थापित करना चाहता था। मैं उसे समझाने की कोशिश करता कि पाकिस्तान, कश्मीर और भारत के बीच दोस्ती का पुल बनाया जा सकता है और इस काम में वह मददगार साबित हो सकता है। लेकिन वह मर चुका है, हमें कश्मीरियों के दर्द को समझना चाहिए।’

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
यह पहला मौका नहीं है जब सोज ने विवादित बयान दिया है. इससे पहले भी एक कार्यक्रम में अधिवक्ता राम जेठमलानी के बयान के जवाब में उन्होंने कश्मीर घाटी में हालिया तनावों के लिए पाकिस्तान की जगह भारत को जिम्मेदार ठहराया था.

1983 में सांसद बने
सैफुद्दीन साल 1983 में नेशनल कॉन्फ्रेंस से बारामूला लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर आए थे. इसके बाद साल 1990 में वह राज्यसभा में पहुंचे. साल 1997-98 में वह इंद्र गुजराल सरकार में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री बने. इसके बाद साल 1998-99 में देवेगौगड़ा सरकार में भी मंत्री रहे. वाजपेयी की सरकार सोज के वोट की वजह से गिर गई थी. बाद में वो कांग्रेस में शामिल हो गए.

मनमोहन सरकार में भी रहे मंत्री
साल 1999 में अटल बिहारी सरकार के खिलाफ वोट देने पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था. साल 2003 में वह कांग्रेस में शामिल हुए और राज्यसभा पहुंचे. साल 2006 से 2009 तक वह मनमोहन सिंह की कैबिनेट में मंत्री रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here