Home राज्य मप्र राम मंदिर के पक्ष में दिलवाएंगे सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: बीजेपी नेता

राम मंदिर के पक्ष में दिलवाएंगे सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: बीजेपी नेता

0
SHARE

रतलाम

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता तपन भौमिक ने यह बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट अगर राम मंदिर के पक्ष में निर्णय नहीं देता है तो उससे जबर्दस्ती ऐसा करवाया जाएगा।

रतलाम में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष भौमिक ने कहा, ‘अयोध्या विवाद का फैसला हिंदुओं के पक्ष में ही जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जबर्दस्ती ऐसा करवाया जाएगा और हिंदू यह काम करेंगे। सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद लोकसभा में बैठे हमारे लोग ही नियम बनाएंगे और उसी जगह पर मंदिर बनाने के लिए बिल पास होगा।’

एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में आए भौमिक ने यह बातें कहीं। उन्होंने विहिप नेता अशोक सिंहल के बयान को याद करते हुए कहा कि ‘दे दो तीन, नहीं तो लेंगे तीन हजार’। यह वाक्य अयोध्या के साथ ही मथुरा और काशी के संबंध में भी कहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here