Home विदेश स्मार्ट क्लॉथ्स’, जैसे-जैसे आपका शरीर बढ़ेगा, वैसे-वैसे कपड़े बढ़ेंगे

स्मार्ट क्लॉथ्स’, जैसे-जैसे आपका शरीर बढ़ेगा, वैसे-वैसे कपड़े बढ़ेंगे

0
SHARE

पैरिस

जापान के मशहूर फैशन डिजाइनर यूइमा नकाजाटो ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसी डिजिटल तकनीक विकसित की है जिससे फैशन की दुनिया में एक क्रांति आ जाएगी। पैरिस में अपने उच्च स्तरीय फैशन कलेक्शन को दिखाते हुए यूइमा ने कहा, ‘हम हर तरह और साइज के ऐसे कपड़े डिजाइन कर सकते हैं जो कि लोगों को एकदम फिट आएंगे।’

31 वर्षीय यूइमा पिछले 6 महीने से नायलॉन, वूल और कॉटन को लेकर एक 3D तकनीक पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में कपड़े हमेशा लोगों को फिट आएंगे क्योंकि ये लोगों के साथ-साथ उनकी कमर के हिसाब से बढ़ते रहेंगे।’ वह आगे कहते हैं कि हम लोगों के लिए हमेशा फिट रहने वाले कपड़े बनाना चाहते हैं। अभी उच्च स्तरीय सिले हुए कपड़े गरीबों और मध्यमवर्गीय लोगों की पहुंच से दूर हैं लेकिन यूइमा का मानना है कि कुछ ही वक्त में वह इसे बदल के रख देंगे।

यूइमा ने कहा कि जो कपड़े उन्होंने पैरिस में दिखाए वे डिजिटली काटे गए हैं। इसके लिए पहले पहनने वाले को स्कैन किया जाता है फिर उसी हिसाब से पहले से कटे हुए वर्गाकार कपड़ों को सेट करके एक शानदार ड्रेस तैयार की जाती है। ये कपड़े इंसान का आकार बढ़ते ही खुद को अजस्ट करके बढ़ जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here