Home राज्य अन्य प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति में हुआ इजाफा, जानें कितनी हुई अब

प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति में हुआ इजाफा, जानें कितनी हुई अब

0
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति में पिछले वर्ष की तुलना में 15% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. वित्त वर्ष 2016-17 के लिए प्रधानमंत्री के कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है.पिछले वित्त वर्ष 2014-15 और 2015-16 में उनकी चल और अचल संपत्ति का क्रमशः 1.41 करोड़ रुपये और 1.73 करोड़ रुपये थी.

प्रधानमंत्री के पास यदि नकदी की बात करें तो रुपये 89,700 बढ़कर 149,700 रुपये हो गयी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 66 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी का संकेत है.मोदी ने 45 ग्राम वजन वाले चार सोने की रिंग की भी जानकारी दी है, जिनकी कीमत 1.28 लाख रुपये है, जो पिछले वर्ष 1.27 लाख रुपये थी.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गांधीनगर शाखा में उनके बचत खाते में 1.33 लाख रुपये शेष हैं, जबकि एक ही शाखा में 90.26 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट हैं.अन्य निवेश के साधनों में, प्रधानमंत्री ने कर बचत एलएंडटी बांड, भारतीय जीवन बीमा निगम के उपकरण और राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र का कुल मिलाकर 5.75 लाख रुपये का भुगतान किया है.

मोदी की गांधीनगर संपत्ति की कीमत पिछले साल की तरह रुपये 1 करोड़ ही है.व्यक्तिगत वाहन की बात करें तो प्रधानमंत्री के पास कोई निजी वाहन नही है और न ही वह किसी भी संपत्ति के उत्तराधिकारी है.वहीं अगर प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन की बात की जाए तो उनका वित्तीय विवरण ‘ज्ञात नहीं’ के रूप में सूचीबद्ध है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आचार संहिता के अनुसार, मंत्रियों के लिए 31 अगस्त तक हर साल उनकी संपत्ति और देनदारियों का विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here